रायपुर

प्रदेश में आ रही शुष्क हवाएं, बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट

रायपुर(काकाखबरीलाल)। एक-दो दिन से प्रदेश में शुष्क हवाएं लगातार आ रही है। अब शहर में सुबह हल्की ठंड पड़ने लगी है। आउटर के इलाकों में तो ठीक-ठाक ठंड पड़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोगों स्वेटर पहनना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, रायपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। पिछले तीन चार में दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हुई है मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार शुष्क हवाएं आ रही है।

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट
इस कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर हल्की बादल रह सकते हैं। राजधानी रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहेगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!