छत्तीसगढ़

पिथौरा: ग्रामीण के घर से चीतल सींग बरामद

वन परिक्षेत्र के अमोदीडीह के एक ग्रामीण के घर में चीतल के तीन सींग मिलने पर वन विभाग ने आरोपी पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की अलसुबह पिथौरा वन विभाग के रेंजर जे के गंडेचा के नेतृत्व में विगत दिनों शिकारियों के करंटयुक्त फंदे में फंस कर मारे गए बायसन के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी की गई। गिरना, सुखीपाली एवं अमोडीडीह में दी गई दबिश से अमोडीडीह के उत्तर कुमार यादव (53) के घर से चीतल के तीन सूखे सींग बरामद किए गए।

आरोपी के साथ ग्रामीणों ने भी बताया कि आरोपी उत्तर कुमार यादव शिकार भी नहीं करता और वह शाकाहारी  भी है। ग्रामीणों के अनुसार शिकारी कोई और ही है।

दूसरी ओर स्थानीय रेंजर श्री गंडेचा ने बताया कि बायसन शिकार के आरोपियों की तलाश की जा रही है। आज अमोडीडीह के उत्तर कुमार से तीन नग सूखे चीतल सींग जब्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी के अनुसार उसने शिकार नहीं किया है, बल्कि जंगल में गिरे पड़े सींग उठा लाया था। उसे नहीं पता था कि यह अपराध है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!