सरायपाली: गाली गलौज कर डंडे से किया वार मामला हुआ दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।त्रिविक्रम सतपथी ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है, कक्षा 09 वीं पढ़ा है । खेती किसानी करता है । चाचा प्रकाश सतपथी तथा पिता परिक्षित सतपथी आपस में सगे भाई हैं । पिता व चाचा के नाम से ग्राम पण्डरीपानी अमलीढोरी खार में पटवारी हल्का नंबर 03 में स्थित खसरा क्रमांक 270 रकबा 0.55 हे. स्थित है । उक्त जमीन का राजस्व से सीमांकन कराकर खसरा क्रमांक 270 में से कुछ जमीन को बिक्री किये है । खसरा क्रमांक 270 से लगा हुआ खसरा क्रमांक 273 है जिसमें खसरा क्रमांक 270 का 5 डिसमिल जमीन समाहित है । 5 डिसमिल जमीन भूमिस्वामी को कब्जा दिलाने हेतु राजस्व विभाग से अधिकारी कर्मचारी मौके पर आये थे मौके पर मैं स्वयं तथा चाचा प्रकाश व पिता परिक्षित उपस्थित थे कि अनावेदकगण (1) बोधराम पिता स्व. किर्तन थुरिया 55 वर्ष (2) मोहन थुरिया स्व. किर्तन थुरिया (3) पिंटू थुरिया पिता मोहन थुरिया उम्र 32 साल (4) सोनू थुरिया पिता मोहन थुरिया उम्र 25 साल सभी लोग ग्राम पण्डरीपानी ने गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में पकड़े बांस के डण्डा से मारपीट किया जिससे सिर में तथा चाचा प्रकाश सतपथी के भी सिर में चोंट आई है । गाली गलौज सुनकर बहुत बुरा लगा स्वयं तथा चाचा के सिर में चोंट लगने से खून निकला था । घटना के संबंध में ग्राम पंचायत मोहनमुड़ा के सरपंच नेपाल , उप सरपंच ग्राम काकेनचुंवा के नीलाम्बर सिदार ग्राम पंडरीपानी के पंच पति श्रीबछ महापात्र, रमेश चौहान, ग्राम कोटवार पिताम्बर चौहान तथा बहुत से लोगों को बताया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच लिया है।
























