शुभा नर्सिंग होम में मात्र 151 रुपये में थायराइड जांच की सुविधा

सरायपाली। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर रोगों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला (सरायपाली) द्वारा विशेष थायराइड जांच सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संस्थान में फुलझर चिकित्सक समूह के सहयोग से मात्र 151 रुपये में थायराइड जांच की जा रही है।
नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि थायराइड असंतुलन के कारण वजन बढ़ना या घटना, थकान एवं कमजोरी, बाल झड़ना, ठंड अधिक लगना, मूड में बदलाव, मासिक धर्म में अनियमितता तथा गर्दन में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते जांच कराना आवश्यक है।
संस्थान का उद्देश्य लोगों को सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जांच के साथ विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध रहेगा, जिससे मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके।
शुभा नर्सिंग होम जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली में स्थित है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है।
“समय पर जांच, स्वस्थ जीवन की पहचान।”































