सरायपाली

9 अगस्त को सरायपाली के ओम हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमार देंगे सेवाएं

सरायपाली। शहर के ओम हॉस्पिटल में आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को एमबीबीएस, डीएनबी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमार अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की जांच एवं परामर्श का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
इस दौरान सर्दी, खांसी, बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड, निमोनिया, अस्थमा, सीओपीडी, पेट दर्द, लकवा, पीलिया, किडनी एवं हृदय संबंधी रोगों सहित हाथ-पैरों में दर्द व सूजन, डायबिटीज, एनीमिया, गठिया, जोड़ों का दर्द, चेहरे में सूजन तथा छाती में दर्द और सांस फूलने जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा तथा बीजू कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों के लिए उपचार की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श भी दिया जाता है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इच्छुक मरीज समय पर पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 07725-299360 एवं 83700-08558 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!