सरायपाली

सरायपाली: पति ने की पत्नी की पिटाई जानिए मामला

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पति ने अपने पत्नी की पिटाई कर दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है। चन्द्रकला चौहान  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छोटे साजापाली में रहती है, गृहणी का काम करती है । कक्षा 12 वीं तक पढ़ी लिखी है । विवाह 2022 में ग्राम छोटे साजापाली के धनंजय चौहान के साथ सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ था । ‌ विवाह के पश्चात  दोनो एक वर्ष तक ठीक ठाक रहे और सुखद दाम्पत्य से एक लड़की अंशिका उम्र ढाई साल हुआ है ।  विवाह के एक वर्ष पश्चात से ही पति मारपीट लड़ाई झगड़ा हमेशा करते रहते थे । और राशन वगैरह तथा । बच्ची के लिए दूध वगैरह के लिए बोलती थी तो पति ध्यान नही देते थे । राशन खतम होने के 10-15 दिन तक राशन दूध की व्यवस्था नही करते थे । चूंकि  सिलाई दर्जी का काम करती हूं उक्त सिलाई से  जो पैसा मिलता था उससे  अपना एवं बच्चे का भरण पोषण करती थी । सिलाई का काम ठीक ठाक नही चल रहा है जिसके कारण  राशन, बच्चे का दूध वगैरह व्यवस्था करने में समस्या हो रहा है । जिसके कारण दिनांक 21/10/2025 को  अपने पति को राशन एवं दूध के लिए सुबह बोली थी तो  पति ध्यान नही दिये और कहीं चले गये । शाम के समय घर आने पर फिर से राशन सामान के लिए बोली तो वह फिर से घर से जाने लगे तब उसके हाथ को पकड़ कर बोली कि तुम मेरे लिए राशन एवं बच्चे का दूध नही ला रहे हो पालन पोषण नही कर सकते तो  चलो मायके छोड़ देना तब पति धनंजय चौहान तुम हमेशा कचर-कचर करती हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते   हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और जोर से धक्का मार दिया तो  अपने बच्ची के साथ गिर गई तो  बच्ची अंशिका रोने लगी तो  डेढ़ सास गीता ऊर्फ गीतांजली मेरी बच्ची को उठाकर ले जाने लग तब  बच्ची को ले जाने से मना की तो वह भी  हाथ मुक्का से मारपीट करने लगी उसके बाद पति  सिर को पकड़कर दिवाल में ठोकने लगा तथा आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर  दोनो पैर बांध दिया और  गला को दबाने लगा और कपड़ा से मुंह को दबा दिया मारपीट करने से  चेहरा एवं गला तथा दाहिना हांथ के कलाई में एवं सिर में बायें तरफ चोंट लगकर दर्द हो रहा है ।   पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!