पत्रकारों ने वर्चुवल श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दी रोहित सरदाना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पिथौरा. – देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर रोहित सरदाना को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौत्तम के मार्गदर्शन में पिथौरा और बसना के पत्रकारों ने वर्चुवल श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मौन धारणकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये । पत्रकार रोहित सरदाना कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे । और उनका इलाज नोएडा स्थित मैट्रो अस्पताल में चल रहा है । परन्तु अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मृत्यु हो गई । पत्रकार रोहित सरदाना रेडियों सहित ईटीवी , सहारा समय , जी न्यूज और फिर आज तक न्यूज़ चैंनल में विशेष तेवरों वाली एंकरिंग करते रहे । और इन्हें बेस्ट एंकर NT AWARD और ENBA AWARD के साथ साथ हिंदी पत्रकारिता का प्रतिष्ठित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है ।
इनके निधन पर पिथौरा और बसना के पत्रकारों ने गहरा दुख जताया है । और कहा है कि रोहित सरदाना के निधन से मीडिया जगत के साथ साथ देश को भी अपूरणीय क्षति हुआ है । उनके बेबाकी से पत्रकारिता करना हमेशा यादगार रहेंगे । इस दौरान छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा की वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का यूँ चले जाना निश्चित ही अपूरणीय क्षति है । वें बेबाकी से लोगों के समस्याओं को रखते थे । इसके अलावा कोविड महामारी के दौरान न्यूज़ चैंनल के माध्यम से सजग रहने के सन्देश हमेशा प्रसारित करते रहे हैं । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि इस महामारी के दौर में स्वर्गीय रोहित सरदाना ने अपने अंतिम समय भी व्यक्तिगत तौर पर कोरोना संक्रमितों के लिए विशेष सलाह एवं आवश्यक मदद किये । वर्चुवल बैठक में ताराचंद पटेल ने कहा कि रोहित सरदाना एक अच्छे पत्रकार होने के साथ साथ अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे । तथा जरूरतमंदों को सहयोग करने में हमेशा आगे रहते थे । बसना से जुड़े पत्रकार प्रकाश सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका एक बड़ा नाम है । हिंदुस्तान की पत्रकारिता जगत के एक स्तम्भ के रूप में उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है । यहीं कारण है कि इन्हें आज पत्रकारगण निधन के पश्चात श्रद्धांजलि अर्पित करने जुटे हुए हैं । इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ललित मुखर्जी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रोहित सरदाना जी एक परिचित सख्सियत हैं । इनका अकास्मित निधन पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है । वहीं गौरव चन्द्राकर ने कहा कि आजतक टीवी चैंनल के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुत कर उसकीं लोकप्रियता को उच्च शिखर तक ले जाने का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । वहीं छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बलराज़ नायडू ने कहा कि स्वर्गीय श्री सरदाना बहुत से ऐसे समाजिक विषयों पर पकड़ और विश्लेषण निष्पक्ष रही है । उन्होंने हर मुद्दों को उठाया और उनपर अपनी बेबाक विचार व्यक्त किये । बसना के पत्रकार राम कुमार नायक ने उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है तथा कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ईश्वर सम्बल प्रदान करे । वहीं पिथौरा के वरिष्ठ पत्रकार जाकिर कुरैशी ने अंतिम उद्बोधन में कहा कि श्री सरदाना वास्तव में पत्रकारिता जगत में अपने अनेक छाप छोड़ गए हैं । युवा पीढ़ी जो इस पेशे से जुड़े हुए हैं । उन्हें अपने आयडल के रूप में देख रहे थे । उच्च शिखर पर लंबे समय तक बने रहकर उन्होंने अपनी काबिलियत दर्शा दी है । उनकी निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके परिवारों को इस दुख की घड़ी को सहने ईश्वर से प्रार्थना उन्होंने की । इस दौरान आनंद अग्रवाल , रमेश श्रीवास्तव , लोकनाथ खूंटे , देशराज दास , हरीश पटेल , संजय सिन्हा वर्चुवल बैठक में शामिल हुए ।


























