GRSE 236 पदों पर भर्ती

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड (GRSE) ने अपरेंटिस और एचआर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है. नौकरी तलाश रहे युवाओं केलिए यह काफी अच्छा मौका है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है. नोटिफिकेशन के अनुसार, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड में अपरेंटिस और एचआर ट्रेनी की कुल 236 वैकेंसी है.
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड में ट्रेड अपरेंटिस (एक्स आईटीआई) की 90, ट्रेड अपरेंटिस (फ्रेशर) की 40, ग्रेजुएट अपरेंटिस की 40, टेक्नीशियन अपरेंटिस की 60 और एचआर ट्रेनी की 6 वैकेंसी है.
उम्र सीमा
ट्रेड अपरेंटिस- ट्रेड अपरेंटिस (एक्स आईटीआई) के लिए उम्र सीमा 14 से 25 साल और फ्रेशर के लिए 14 से 20 साल है.
ग्रेजुएट अपरेटिस और टेक्नीशियन अपरेंटिस- दोनों के लिए उम्र सीमा 14 से 26 साल है.
एचआर ट्रेनी- एचआर ट्रेनी पद के लिए अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए.
उम्र सीमा में छूट- एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी-एनसीएल को तीन साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी.
शैक्षिक योग्यता
ट्रेड अपरेंटिसशिप- 10वीं पास उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास किया होना चाहिए.
ग्रेजुएट अपरेंटिस- इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक किया होना चाहिए.
टेक्नीशियन अपरेंटिस- इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी के संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा किया होना चाहिए.
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
ट्रेड अपरेंटिस (एक्स आईटीआई)- कोलकाता/रांची में 7000 रुपये या 7700 रुपये
ट्रेड अपरेटिस (फ्रेशर)- पहले साल 6000 रुपये और दूसरे साल 6600 रुपये महीने
ग्रेजुएट अपरेंटिस-कोलकाता में 15000 रुपये और रांची में 12000 रुपये महीने
टेक्नीशियन अपरेंटिस- कोलकाता में 10 हजार और रांची में नौ हजार रुपये महीने
ट्रेनी एचआर- 15000 रुपये महीने.
























