पिथौरा: भालू के हमले से व्यक्ति घायल


पिथौरा( काकाखबरीलाल). बारनवापारा
अभ्यारण्य अंतर्गत हरदी बीट के कक्ष क्रमांक 163
में आज 19 दिसंबर मंगलवार को दोपहर के समय
भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह
घायल कर दिया।
वही घायल को स्थानीय स्वास्थ्य
केंद्र बार में प्राथमिक उपचार के बाद गहन
चिकित्सा के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रोहित कुमार ठाकुर उम्र 35
वर्ष ग्राम हरदी खेत के पास आबादी क्षेत्र में बैल
चरा था। उसी दौरान जंगल की ओर से आये भालू
ने अचानक रोहित पर हमला कर दिया। भालू के
हमले से रोहित का बायां पैर बुरी तरह जख्म हो
खून से लतफत हो गया और जमीन पर गिर गया।
इस वह जोर-जोर से बचाव-बचाव चिल्लाने लगा।
तब वहां आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग
बचाने के लिये रोहित की ओर चिल्लाते दौड़ पड़े।
तब जाकर भालू गंभीर रूप से घायल कर जंगल
की ओर भाग खड़ा हुआ। फिर लोगों ने आनन-
फानन में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बार
नवापारा लेकर आये। तथा इसकी सूचना वन-
विभाग को भी दिया गया। सूचना पर अस्पताल
पहुंची वन रक्षक पूर्णिमा वर्मा ने घायल के पिता
को एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता
राशि दी। वहीं डाक्टरों ने पीड़ित को प्राथमिक
उपचार बाद गहरे घाव को देखते हुए हायर सेंटर के
लिए अन्यत्र रिफर कर दिया। घायल के परिजनों और ग्रामीणों को मरीज को रायपुर ले जाने के लिये यहां स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन एम्बुलेंस होने के बावजूद भी उपलब्ध नही होने से 108 को डायल कर बुलाया गया। जिसकी मदद से मरीज को उच्च चिकित्सा के लिए यहां से ले जाया जा सका। ऐसी मुसीबत के समय में भी यहां मौजूद एम्बुलेंस मुनासिब नहीं हो सकाने से परिजनों और ग्रामीणों में अक्सर शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोशित होते हैं।


























