सरायपाली: चोरी की कबाड़ सामान के साथ युवक धरे गये

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना प्रभारी आशीष वासनिक को दिनांक 02/03/2023 को जरिए मुखबीर सूचना मिला की इस्लाम मोहल्ला सरायपाली निवासी अब्दुल हबीब, जावेद अख्तर अपने जय स्तंभ चौक स्थित कबाड़ी दुकान में चोरी की कबाड़ समान लोहा टीना बहुतयात मात्रा में खरीद कर रखे है कि सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ मुखबीर के द्वारा बताए गए स्थान जय स्तंभ चौक के कबाड़ दुकान में जाकर रेड कार्यवाही किए जहां आरोपीयो से उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम (1)अब्दुल हबीब पिता अब्दुल रहमान उम्र 63 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 इस्लाम मोहल्ला थाना सरायपाली जिला महासमुंद(2)जावेद अख्तर पिता अब्दुल हबीब उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 इस्लाम मोहल्ला थाना सरायपाली जिला महासमुंद का होना बताया जिन्हे अवैध चोरी की कबाड़ समान रखें रंगे हाथों पकड़ा गया चोरी की पुख्ता सन्देह पर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 1570 किलोग्राम कबाड़ समान लोहा टीना कीमती 78500 रुपए को समक्ष गवाहन जप्त कर उक्त मशरुका को कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 41(1+4)crpc 379 ipc का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 03 /2023 ,धारा 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई सोनचंद डहरिया आरक्षक योगेन्द्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढ़ी, कमल जांगड़े समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा
























