बसना

बसना: सरपंच के साथ मारपीट जानिए मामला

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत सरपंच के साथ  मारपीट का मामला सामने आया है।राजकुमार कोसरिया ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम पझरपाली का निवासी है वर्तमान में सरपंच के पद पर है। कि दिनांक 06.12.2025 को  अपने मोटर सायकल में काम से सरायपाली गया था वापस अपने गांव आ रहा था कि शाम करीबन 07.00 बजे ग्राम तोषगांव के नीलगिरी प्लांट के पास पहुंचा था कि पीछे से एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार होकर आये और पीछे से  पीठ में डंडे से मारे जिससे में थोडा लडखडा गया फिर  तेजी से मोटर सायकल चलाते हुये सेतु बांध पठार के पास पहुंचा तो फिर वहां पर  पीछे – पीछे आकर  रोकने का प्रयास किये  नहीं रूका तो  ‍पीछे से डंडा फेंक कर मारे तब  डर के मारे तेजी से अपने मोटर सायकल को चलाकर अपने गांव में गया। उसके बाद ग्राम पझरपाली के बैरियर में कोटवार रेशम लाल नंद, गिरधारी ओगरे हरिलाल नेटी, दीवाकर नेताम वहां मिले जिन्हें घटना के बारे में व उनके हुलिया के बारे में बताया तब उसी समय मोटर सायकल में सवार दोनों व्यक्ति वहां आ रहे थे तब  उन्हें देखकर यही लोग रास्ते में मारपीट किये हैं कहने पर स्वयं  व गांव के लोगों देखकर कुछ दुरी पर मोटर सायकल को छोडकर भाग गये। मोटर सायकल व दोनों व्यक्तियों के बारे में पता किये तो मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर क्र0 CG06 GB 7923  ग्राम जटाकन्हार के सुकलाल नंद का था जिसे उसका बेटा फगु नंद व गांव का केशव नंद के द्वारा दिनांक 06.12.2025 को मोटर सायकल को ले जाना बताये थे। मारपीट करने से  पीठ में चोट लगा है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!