बसना : बिटांगीपाली पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक चालक सहित कोटवार की मौत

बसना विकासखण्ड अंतर्गत बिटांगीपाली पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाईक को ठोकर मार दी जिससे बाईक चालक सहित पीछे बैठे सहयात्री कोटवार की मौत हो गई. आरक्षी केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल चालक सुशील कुमार साव व पीछे बैठे गांव का कोटवार सुभाष नाग निवासी बिटांगीपाली मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीडी 1879 से ग्राम टेमरी से अपने गांव वापस बिटांगीपाली जा रहे थे बिटांगीपाली पुल के पास रात्रि 8 से 9 बजे के बीच अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया गया जिससे मोटर साइकिल सवार दोनों गिर पड़े सुशील कुमार साव को सिर व सुभाष नाग को अंदरूनी हिस्सा में चोट से दोनों बेहोश की अवस्था में थे. लोगों की सुचना पर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना लेकर गए जहां दोनों की जांच कर डाक्टरों ने मृत घोषित किया गया पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























