बसना: ढाबा के पास कंटेनर वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को मारी ठोकर युवक की मौत

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कंटेनर वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक चालक की मौत हो गई। सुबेलाल चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बरतियाभांठा थाना सरायपाली का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है बडा भाई चंदर सिंह चौहान जो आसपास के गांव में घुम घुम कर डबलरोटी (ब्रेड) बेचने का काम करता है दिनांक 22/11/2025 के सुबह करीबन 09-00 बजे अपने मो0सा0 हीरो होण्डा क्रमांक CG04ZK2805 में डबलरोटी (ब्रेड) बेचने के लिये निकला था कि करीनब 11-30 बजे एनएच 53 रोड में बसना से सरायपाली की ओर आ रहा था सत्कार ढाबा के सामने ग्राम बिटांगीपाली पहुंचा था तभी रायपुर की ओर से आ रही कंटेनर वाहन क्रमांक RJ07GD7189 के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाते हुये लाया व उसके भाई के मो0सा0 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसका भाई चंदर सिंह चौहान मो0सा0 सहित अनियंत्रित होकर रोड में गिर गया व कंटेनर वाहन के पीछे चक्का के नीचे दब गया जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सो में चोट आई व उनकी मृत्यु हो गई है पुलिस ने 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























