देश-दुनिया

IPL 2020: शतक बनाने से चूके क्रिस गेल को बल्ला फेंकना पड़ा महंगा, ठोंका जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 99 रन पर आउट होने के बाद गुस्से में अपना बल्ला फेंकने वाले किंग्स् इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल ने उस घटना के बारे में नहीं बताया जिसके लिये उन पर जुर्माना लगाया गया है लेकिन समझा जाता है कि 99 रन पर आउट होने के बाद बल्ला फेंकने के कारण ही उन्हें दंडित किया गया । उसने अपराध स्वीकार करके सजा भी कबूल कर ली है । गेल को जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में 99 रन पर बोल्ड किया था ।
आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है ।’’

इस तरह के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है ।’’

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!