छत्तीसगढ़सरायपाली

भोजन की तलाश में भालू पहुंचा गाँव कि ओर

(सरायपाली काकाखबरीलाल). बढ़ती गर्मी के वजह इस समय वन्यजीव अपनी प्यास को बुझाने के लिए गाँव कि ओर आ  रहे हैं, इसी प्रकार प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली बिकासखड के ग्राम मोहदा से होते हुए, भालू बानीपाली, व केद्दुमुडी़ में पहुँच गया है।  विभाग के द्वारा सुबह से ही भालू को खदेड़ने की लगातार कोशिश की  जा रही है।  और केन्दुमुडी से अमरकोट रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे जान माल को नुकसान न हो सके।   भालू को खदेड़ने में ग्रामीण भी काफी सहयोग कर रहे हैं।  जिससे उन्हें भी राहत मिल सके।  वन्य जीव गर्मी के वजह से गाँव कि ओर आते हैं, लेकिन रास्ता भटक जाते हैं। जिससे आस पास के क्षेत्रों में काफी दहशत का महौल बन जाता है। चुकि इस क्षेत्र में अधिकांश जगहों में धान की फसल लगा रहता है। जिससे लोगों द्वारा एक जगह से दुसरे जगह खदेड़ दिया जाता है। जिससे वन्यजीव ब्याकुल होकर रास्ता भटक जाते हैं। विभाग के द्वारा भालू पर नजर रखा जा रहा है, अब देखना होगा कि आने वाले समय में विभाग भालू को खदेड़ने में क्या कुछ कदम उठा पाती है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!