भारती हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में रखे चारों व्यक्तियों को दे दिया गया है छुट्टी… कोरोना के ख़ौफ़ से विदेश से आये लोगों का हो रहा जांच…

सरायपाली (/काकाखबरीलाल)। कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सरायपाली के निर्देशानुसार पिछले दिनों विदेश भ्रमण कर वापस लौटे थे। उन चारों का 17 मार्च की शाम भारती हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था जिन्हें आज आवश्यक जांच के बाद छुट्टी दे दिया गया है।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस का कहर देश विदेश में बरस रहा है। इस रोग को लेकर जिला स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है। वही संदिग्ध मरीजों व बाहर से आने वाले लोगो की विशेष निगरानी कर रही है । इसी बीच स्वास्थ्य महकमें को ज्ञात हुआ कि हाल ही के दिनों में 4 लोग विदेश से आए है । इसकी भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आलम यह रहा कि स्वास्थ्य विभाग विदेश से आये लोगो को विशेष निगरानी मे उनका स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें सरायपाली के भारती हॉस्पिटल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने ऐहतियात के तौर पर उन्हें भारती हॉस्पिटल में उपरोक्त चार व्यक्तियों का अनिवार्य चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली एंव खण्ड चिकित्सा अधिकारी सरायपाली द्वारा समय समय पर चारों व्यक्तियों की स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी ली गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उक्त व्यक्ति बीमार नहीं है परंतु कोरोना वायरस के मद्देनजर संदेह के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें निगरानी में रखा गया था।
चारों का आवश्यक जांच होने के उपरांत 18 मार्च को दोपहर 02 बजे उनका ब्लड सेम्पल लेकर खण्ड चिकित्सा अधिकारी सरायपाली के निर्देशानुसार उन चोरों व्यक्तियों को छुट्टी दे दिया गया है। उक्त सारी जानकारी भारती हॉस्पिटल सरायपाली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी है।
बताया जा रहा है कि विदेश से आये इन लोगों को कोरोना से ग्रसित होने की संभावना को देखते हुए इस प्रकार एहतियात बरती जा रही है।

























