महासमुंद: अज्ञात बाईक सवार ने मारी ठोकर



महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में गणेश प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्तमान में बीटीआई रोड एसबीआई के सामने विजय भवन महासमुन्द में रहता है रासायनिक कृषि दवाईयों का विक्रय का काम करता है कि दिनांक 22.03.2024 के दोपहर करीबन 12.30 बजे आईडीएफसी फस्ट बैंक महासमुंद में स्वंय और पत्नि लीना साहू, भतीजा अक्षत साहू के साथ पैसा जमा करने के लिये गये थे तभी एक मोटर सायकल पल्सर का चालक नाम नहीं जानता के द्वारा बेलसोण्डा रायपुर रोड से महासमुंद की ओर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया सडक पार कर पैदल बैंक की ओर जा रहा था तभी पल्सर मोटर सायकल चालक द्वारा बांया पैर मे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बायां पैर के पंजा में चोंट लगा है पल्सर चालक का नाम एवं नंबर नहीं जानता घटना को पत्नि लीना साहू एवं भतीजा अक्षत साहू व आसपास के लोग देखें हैं पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















