सरायपाली :मोहदा स्कूल में सायकल वितरण किया गया

सरायपाली. काकाखबरीलाल). शाससकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, मोहदा में छ. ग. राज्य सरकार की महती योजना निः शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना कक्षा 9वीं के बालिकाओं को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक किस्मतलाल नंद, विशिष्ट अतिथि के रुप में गाडाराय साहू (अध्यक्ष), गंगाधर भारद्वाज (सरपंच), राजकुमार अग्रवाल, पीलादाऊ यादव, बंदोबस्त राणा, धरमसिंग पटेल तथा अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य टी सी पटेल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना से की गई। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य टी सी पटेल अपने उद्बोधन में विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें विद्यालय की उपलब्धियों एवं मुख्य समस्या शिक्षक की कमी, विद्यालय के लिए सड़क मार्ग, अहाता निर्माण, इन तीन मुख्य समस्या से अवगत कराया गया। शाला विकाश समिति के अध्यक्ष श्री गाडाराय साहू जी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय में शिक्षको की कमी, ग्राम मोहदा से स्कूल तक सी सी रोड की मांग,एवं विद्यालय की सुरक्षा की दृष्टि से अहाता निर्माण जल्द से जल्द पूरी करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम में सत्र- 2023 कक्षा 10वी/12वीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसमें कक्षा 12वीं में प्रथम कु निशा श्रीवास, द्वितीय कु भारती साहू, कक्षा 10वीं में प्रथम कु वैष्णवी साहू, द्वितीय कु यशोदा टिकुलिया,पुरुस्कृत किया गया। माननीय विधायक अपने उद्बोधन में विद्यालय की मुख्य समस्याओं को उच्च कार्यालय को सुचित कर जल्द से जल्द को पूरी करने का आश्वासन दिया गया। अंत में कक्षा 9वीं के 40 बालिकाओं को माननीय विधायक एवं अतिथियों के द्वारा सायकल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम मंच संचालन संस्था के व्याख्याता श्री मालिकराम पटेल द्वारा किया गया। संस्था के शिक्षकगण श्री चक्रधर डढसेना,करुणा साहू, एम आर पटेल, बी एल यादव, एच आर चौधरी, बी के पटेल, वी पी गुप्ता, डी एल पटेल , आर यादव, वी डी टिकुलिया, जी आर चौहान, हरिहर चौधरी एवं पालकगण उपस्थित थे।
























