छत्तीसगढ़

जिले में किसान के घर में बंधी 40 बकरियां ले उडे़ चोर, जिलेभर की पुलिस ने 36 घंटे में चोरों को दबोचा

मुंगेली जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिससे घरों में बंधे जानवर तक भी सुरक्षित नहीं हैं। एक बार फिर एक किसान के घर में बंधे 40 बकरियों को शातिर चोर उड़ा ले गये थे, इन चारों को लालपुर पुलिस की सक्रियता से महज 36 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया गया है। ये मामला लालपुर थाना अन्तर्गत बांधा गांव का है, जहां शिवकुमार कश्यप नामक ग्रामीण अपने घर में 31 जनवरी की रात कोठे में ताला लगाकर सो गए थे। उसी दौरान कोठे में बंधे 32 बकरियां और 8 बकरों को चोर ले गए। इन बकरियों और बकरों की अनुमानित कीमत 1,30000 एक लाख तीस हजार बताई जा रही है। इसकी शिकायत लालपुर थाने में दर्ज कराई गई। जहां लालपुर पुलिस ने 457/380 अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए ग्राम चिरोटे निवासी रंजीत पात्रे को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी रंजीत से 2200 तथा आरोपी नारायण राजपूत से 1200 एवं टाटा योद्धा पिकअप इस्तेमाल सुधा वाहन जब्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। इस बउ़ी चोरी की वारदात को सुलझााने और ग्रामीण को न्याय दिलाने के लिए मुंगेली एसपी ने लालपुर, जरहागांव, पथरिया, सरगांव थाने की संयुक्त जांच टीम बनाई। तब जाकर बिल्हा निवासी मोहम्मद इरफान कुरैशी को गिरफ्तार कर उससे बकरियों को बेची गई रकम 1,39500/ एक लाख उनतालीस हजार नगद एवं चार बकरियां और एक बकरे को जब्त कर 4 आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!