बसना

बसना:कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को मारी ठोकर मोटर साइकिल चालक की मौत

बसना।  आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई। तुलसी दास मिरी  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डोंगरीपाली थाना जगदलपुर जिला बरगढ (उडिसा) का रहने वाला है। कृषि मजदुरी का काम करता है।  दिनांक 10.08.2025 को सूचना मिला कि  बडा भाई जगजीवन मिरी पिता भानू मिरी उम्र 42 साल ग्राम डोंगरीपाली थाना जगदलपुर जिला बरगढ (उडिसा) का रोड में एक्सीडेंट हो गया है तब  अपने पिता भानू मिरी के साथ बसना आया देखा भाई जगजीवन मिरी का मृत्यु हो गया था जो सरकारी अस्पताल बसना में स्ट्रेचर पर रखा हुआ था।   पूछताछ करने पर पता चला कि  भाई बसना के वृन्दावन कोसरिया के यहां अपने काम से आया था और वापस मोटर सायकल हिरो फैसन प्रो क्रमांक OD17 P 5983 से बसना से अपने घर ग्राम डोंगरपाली उडिसा जा रहा था कि करीबन 15-40 बजे के आसपास बसना पदमपुर रोड सरस्वती राईस इंडस्ट्रीज के सामने ग्राम छोटेडाभा के पास पहुंचा था कि सामने गढफुलझर की ओर से आ रही एक वेगनआर कार क्रमांक  CG 06 GW 4987 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर  भाई जगजीवन मिरी के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे भाई के दाहिना पैर में गम्भीर चोट लगकर खून निकल रहा था। जिसे ईलाज करने सरकारी अस्पताल बसना लाया गया जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर  भाई जगजीवन मिरी का मृत्यु हो जाना बताये।  पुलिस ने प्राथी के रिपोर्ट पर 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!