सरायपाली: घर से हेण्डल लाक बाईक ले उडे़ चोर

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।भोजराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पलसापाली (अमरकोट) थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है। कक्षा 10 वीं तक पढा है कृर्षि कार्य करता है। स्वयं के नाम से मोटर सायकल होण्डा सीबी साईन क्रमांक CG06GJ2091 पंजीकृत है। अपने मोटर सायकल को हमेशा की तरह रात में ही हेण्डल लाक कर घर पर ही वह रखता है। दिनांक 30/06/2025 के रात्रि 08/00 बजे अपनी मोटर सायकल को हेण्डल लाक कर घर अन्दर रखा था। दिनांक 01/07/2025 के प्रात: 05/00 बजे उठ कर देखा तो मोटर सायकल क्रमांक CG06GJ2091 घर पर नही था आसपास पता तलाश किया नही मिलने पर और अपने स्तर पर आज तक पता तलाश करता रहा नही मिला। पीला रंग की मोटर सायकल होण्डा सीबी साईन क्रमांक CG06GJ2091 चेचिस नम्बर ME4JC734HHP091176 इंजन नंबर JC73ET1163381 पुराना इस्तेमाली कीमती 45000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























