महासमुंद: 12 चक्का ट्रक ले उडे़ चोर


महासमुंद. कल्याण सिंह ने आरक्षी केद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बोचरो थाना बेवहारी जिला सहडोल मध्यप्रदेश हाल बिरगांव रायपुर का रहने वाला है, ट्रक ड्रायवरी का काम करता है। RR लाइजस्टिक कम्पनी के मालिक जितेन्द्र सिंग गरेवाल का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 को करीब 08 साल से चला रहा ।
दिनांक 18.11.2023 को दोपहर 01 बजे रायपुर भनपुरी से उक्त टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 से आरसीसी होम पाईप 105 नग को लोड कर साथ में कंडक्टर संतू निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव को साथ लेकर सम्बलपुर के लिये निकला था महानदी पूल के पास NH 53 रोड ग्राम घोडारी में दोपहर करीब 03.30 बजे पहुचे थे जहां पेशाब करने हेतु ट्रक को रोड किनारे रोक कर उसमें चाबी लगा छोड़कर रोड के निचे कुछ दूरी में गया था कन्डेक्टर संतु निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव वहां से घोड़ारी बस्ती के फल दुकान में फल खरीदने गये थे। करीब 10 मिनट बाद वापस आकर देखा तो इस्तेमाली टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 किमती करीब 1500000/- रूपये एवं उसमें लोड 105 नग आरसीसी होम पाईप कीमती 111510 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर वहां से ट्रक को चलाते हुये ले गया है। घटना के संबंध में तत्काल कम्पनी के इंजीनियर मदन लाल जांगडे को फोन पर बताया , उनके द्वारा ट्रक में लगे जीपीएस से लोकेशन को देख कर अज्ञात चोर द्वारा महासमुन्द होते हुये ओडिशा तरफ ले जाना बताये कि ट्रक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर स्वयं चला कर खरियार रोड ओडिशा की तरफ भाग गया है। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























