सांकरा: फैंसी दुकान, फल दुकान, मेडिकल स्टोर्स में चोरों ने बोला धावा


सांकरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में श्रीराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह साकिन पतेरापाली थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है स्नातक तक पढा लिखा है। परसवानी रोड़ ओव्हर ब्रीज के नीचे ग्राम सांकरा में जीया रानी फैंसी स्टोर्स के नाम से दुकान खोला है दिनांक 18.11.2023 को रात्रि 08/00 बजे दुकान बंद करके अपने घर ग्राम पतेरापाली चला गया था कि सुबह करीब 05/00 बजे के बगल के होटल मालिक कुलदीप ने फोन करके बताया कि दुकान का सटर आधा खुला हुआ है तब अपने दुकान में आकर सटर को पुरा उठा कर दुकान के अंदर गया तो देखा कि गल्ले का दराज टुटा हुआ था जिसमें करीब 2000 रूपये था जो दराज में नहीं था कोई अज्ञात चोर रात्रि में दुकान के सटर को बैंड कर घुसकर चोरी किया है तथा इसी प्रकार अज्ञात चोर साहू फल भंण्डार के सटर को बैंड कर घुसकर 2500 रूपये एवं रेशमा फैंसी स्टोर्स के सटर को बैंड कर घुसकर 1500 रूपये व अंकुश मेडिकल स्टोर्स के सटर को बैंड कर घुसकर 1200 रूपये कुल जुमला रकम 7200 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये हैं। पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























