छत्तीसगढ़

क्रिसमस पर की अनोखी पहल, सैंटा ने समझाया नशे का दुष्प्ररिणाम

आज क्रिसमस के अवसर पर निजात अभियान के तहत कोरिया जिले के सभी थानो द्वारा बेहद खूबसूरत क्रिसमस निजात रथ तैयार किया गया। जिसमे सैंटा क्लाज़ सभी को क्रिसमस की बधाईया अर्पित करते नज़र आ रहे है। साथ ही सैंटा क्लाज़ बच्चों को कैंडिज़, मिठाईया एवं तौफे बाँट रहे है। ये क्रिसमस का निजात रथ कोरिया जिले के गाँव एवं शहर के प्रत्येक गली एवं मोहल्ले में भ्रमण करेगा साथ ही कोरिया पुलिस ने सभी को क्रिसमस की बधाइयां दी है। जहां एक ओर निजात अभियान के तहत ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है, वहीं ग्रामीण महिलाओं द्वारा वॉल पेंटिग कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है, आम जनों द्वारा प्रत्येक त्योहार में निजात अभियान का समर्थन कर इसे प्राथमिकता के आधार पर लोगो से नशे की बुरी लत से बाहर आने की अपील भी की है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!