महासमुंद : हम लोगों से पैसा मांगते हो कहकर हाथ मुक्का चाकू से मारपीट

नारायण बंजारे ने महासमुंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खरोरा में रहता है खेती किसानी मजदूरी काम करता है कि दिनांक 17.05.2022 को सतनामी भवन में रतन सतनामी का दसगात्र कार्यक्रम खाना पीना चल रहा था जिसमें मेरा लड़का अशवंत बंजारे उम्र 17 वर्ष भी गया था मैं घर में था कि रात्रि करीब 11.30 बजे मेरा लड़का दौड़ते हुए घर आकर बताया कि टोबो ने मुझसे 500 रूपये लिया था जिसे चलो तेरा पैसा को वापस करता हूं कहकर टोबो एवं भागीरथी सतनामी ने कार्यक्रम स्थल से बुलाकर चंद्राकर भवन के पास ले गया और दोनो मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हम लोगों से पैसा मांगते हो कहकर हाथ मुक्का चाकू से मारपीट किया जिससे मेरे लड़का के सीना, गला के बांये साईड में चोट लगा है जिसे उपचार कराने जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























