छत्तीसगढ़

कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचा जिले के युवा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के होनहार युवा   विवेक
 अग्रवाल ने आज कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के 8 सवालों के सही जवाब देकर 80 हजार जीते. बाकी का खेल कल होगा. बता दें कि विवेक अग्रवाल पेशे से बर्तन व्यवसायी हैं. वे शहर के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है. उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय खाटु वाले श्याम बाबा और अपने माता-पिता को दी है. विवेक अग्रवाल ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए 17 साल से कोशिश कर रहा था. अब जाकर वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचा है. इस दौरान विवेक अग्रवाल ने अमिताभ बच्चे से सेट पर ही पूछा सवाल दिया. उन्होंने कहा, केबीसी में आपको क्या करना पसंद है. आप्शन दिया, महिलाओं को टिशू पेपर देना, 1 करोड़ जोर से चिल्लाना, सही जवाब होने पर भी डराना या वीडियो कॉल करना. इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें महिलाओं को टिशू पेपर देना ज्यादा पसंद है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!