सरायपाली: ब्लॉक में 3 मार्च को पिलाया जाएगा पल्स पोलियो की दवा


सरायपाली ( काकाखबरीलाल). ब्लॉक में 3 मार्च 2024 को 0 से 5 वर्ष के 16302 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय आनंद कोसरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मार्च को पोलियो बूथ में व 3 एवं 4 मार्च को प्रथम दिवस में छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य टीम के द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियों की दवा पिलाया जाना है इसी कड़ी में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने बताया गया की 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा भारत को पोलियो मुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है परंतु भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने एवम् लोगों का के एक दूसरे से संपर्क होने को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने बच्चों को नजदीक के पल्स पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।



























