सरायपाली
सरायपाली : चकरदा में मनाया गया आंवला नवमी… हजारों लोगों ने एक साथ सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरदा में आज आंवला नवमी पर्व मनाया गया जहां पूजा अर्चना के बाद गांव के लोगों ने एक साथ बडी़ संख्या में एक साथ प्रसाद ग्रहण किया. पाठकों को बताना चाहेंगे कि 2000 की आवादी वाले इस गांव में सभी लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं इस दिन. इसकी चर्चा पुरे अंचल में होती है चर्चा के दौरान हरिराम घनश्याम गिरधर अनिल पटेल ने बताया कि इस दिन सभी लोग प्रतिवर्ष एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं यह परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है. साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए खेलकूद का भी आयोजन किया गया.
AD#1



























