रायपुर

दोस्ती हुआ कलंकित दोस्त ने की दोस्त की बेरहमी से हत्या

रायपुर (काकाखबरीलाल). टिकरापारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. साथी मजदूर की हत्या कर शव को नाले में फेंकने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. हत्या के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने खुद प्रार्थी बन कर मृतक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया.टिकरापारा पुलिस ने आरोपी राम विलास चौहान को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जांच के दौरान युवक की करंट से मौत होने की बात बताई थी. इसके बाद शव को नाले में फेंकने की बात कबूल किया था, लेकिन पीएम रिपोर्ट में कुछ और ही खुलासा हुआ. पीएम रिपोर्ट में भारी भरकम चीज से सिर पर वार कर हत्या की पुष्टि की गई है.आरोपी ने 26 मार्च को सुभाष राजभर की हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया था. इसके बाद आरोपी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. हैरान करने वाली बैत है कि हत्या को छुपाने के लिए करंट लगने से मौत होना बताया था. इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया था. पुलिस ने शव बरामदगी कर पीएम कराया तब मामले का खुलासा हुआ.टिकरापारा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि मूलतः गाजीपुर उत्तरप्रदेश निवासी रामविलास चौहान ने उत्तरप्रदेश के ही निवासी अपने साथी सुभाष राजभर की हत्या की है. आरोपी पहले करंट लगने से मौत होने की बात बता रहा था, लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट के निशान थे.पुलिस ने बताया कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया. आरोपी युवक पर यह शक करता था कि वह उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है. इसी के कारण उसने सिर पर डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!