सरायपाली ब्लॉक के अंर्तगत पेंशन भुगतान से संबंधित समस्या के समाधान के लिए 6 मार्च से 28 मार्च तक लगेगा शिविर

(सरायपाली काकाखबरीलाल).
सरायपाली जनपद पंचायत की सीईओ स्निग्धा तिवारी के कार्यभार ग्रहण करते के बाद अनेक हितग्राहियों ने पेंशन नही मिलने , व समय पर नही मिलने की लगातार शिकायतों को ध्यान में रखते हुवे पेंशन प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुवे योजनाबद्ध तरीके से अनेक केंद्रों में शिविर लगाकर पेंशन से संबंधित शिकायतों को दूर किया जा रहा है । इसमें काफी सफलता भी मिल रही है । इस तरह की अधिकांश शिकायतें संबंधित सरपंच व सचिवों की लापरवाही के कारण आई है । इस संबंध में सीईओ स्निग्धा तिवारी ने जानकारी देते हुवे बताया कि सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा सहायता के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिनमे बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना भी है । हितग्राहियों द्वारा लगातार पेंशन से संबंधित शिकायते मिलने के कारण इसे प्राथमिकता के साथ आरम्भ किये जाने हेतु सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत शिविर में पेंशन हितग्राहियों का चिन्हांकन व सत्यापन हेतु 10- 12 ग्रामपंचायतों के लिए वरिष्ठ आंतरिक / सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण करारोपण अधिकारीयों को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है शिविर केंद्रों के अंतर्गत आने वाले संबंधित ग्रामपंचायत सचिव पेंशन भुगतान के सबंध में ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी करानी है तथा पेंशन भुगतान से संबंधित समस्त अभिलेखों को शिविर में लेकर आएंगे । इस हेतु अलग अलग ग्राम पंचायतों में निम्नानुसार शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
दिनांक 6मार्च को छुईपाली –छुईपाली , बटकी , रिमजी , कलेण्ड ( सि ), रक्सा , पुटका ,घुंचापाली , राफेल , भगत सरायपाली व खरखरी
दिनांक 12 मई को कुटेला :–कुटेला , जोगनिपाली , केजुवां , माधोपाली , इच्छापुर , केना , सांनपन्धी , कसलबा , जलगढ़ , कोडोगुड़ा व खैरझिटकी
दिनांक 18 मार्च को तोरेसिंहा :—तोरेसिंहा , सिरबोडा , सिरपुर , भूतिया , सेमलिया , कुसमिसरार , अर्जुन्दा , देवलभाटा।
दिनांक 20 मार्च को तोषगाव :–तोषगाव , अतरर्ला , गोहेरापाली , पझरापाली ,लमकेनि , सरायपाली ,कलेंडा( छि ) , जगलबेड़ा व राजाडीह
दिनांक 25 मार्च को बलौदा :–बलौदा , कोटद्वारी , डुमरपाली , किसडी , सलडीह , खोखेपुर , गेर्रा , छिबर्रा , टेमरी , बानोभाटा , मलदामाल , पतेरापाली , बेलमुंडी , अतरझला व कसडोल
दिनांक 28 मार्च को सिंघोड़ा :– सिंघोड़ा , चिवराकुटा , चारभाटा , पंडरीपानी ,बाँझापाली , बंदलिमाल , घाटकछार ,व छिबर्रा ( नया ) में शिविर का आयोजन किया जा रहा सरायपाली जनपद सीईओ स्निग्धता तिवारी ने सभी पेंशनधारी हितग्राहियों से अपील करते हुवे कहा है कि वे शिविर में आकर अपने पेंशन प्रकरणों से संबंधित शिकायतों का निराकरण करवा लें




























