छत्तीसगढ़
ड्रेसर ग्रेड-1 के पात्र अभ्यर्थी 30 मई को स्वास्थ्य कार्यालय में उपस्थित होकर करा सकते है दस्तावेज सत्यापन

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छ.ग.अंतर्गत रायगढ़ जिला के नियमित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए दावा-आपत्ति उपरांत अनंतिम मेरिट सूची के आधार पर ड्रेसर ग्रेड-1 के पात्र अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन हेतु 30 मई 2025 को प्रात: 10.30 बजे से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिंदल रोड भगवानपुर रायगढ़ में उपस्थित हो सकते है। दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं दावा-आपत्ति उपरांत अनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल में चस्पा किया गया है एवं जिले के वेबसाईटwww.raigarh.gov.inएवं विभागीय वेबसाईटwww.cghealth.nic.inपर अपलोड किया गया है।
AD#1























