बलौदा: मकान निर्माण की पुरानी बात को लेकर डंडे एवं ईट से पिटाई

बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मकान निर्माण की पुरानी बात को लेकर डंडे एवं ईट से मारपीट का मामला सामने आया है। नरेन्द्र भोई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिरबोड़ा का निवासी है कक्षा 8वीं तक पढा लिखा है। रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 19/05/2025 के साम करीबन 07.30 बजे अपनें घर से कीर्तन मंडली होते हुये भंडारा का प्रसाद खानें जा रहा था, उसी समय गांव के वरूण भोई एवं कुश भोई मकान निर्माण की पुरानी बात को लेकर गंदी गंदी गाली गलौज कर कुश भोई अपनें हाथ में रखे बाँस के डण्डे से एवं वरूण भोई नें पास पड़े सीमेंट के ईंट से मारपीट किये। मारपीट करनें से दाहिनें आँख के पास, मुँह, कमर में चोट लगकर दर्द हो रहा है। घटना को गांव के बेलार एवं पूर्णो देखे सुने हैं एवं बीच-बचाव किये हैं। गाली गलौज सुननें से बुरा लगा है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























