सरायपाली

सरायपाली:चाकू लहराते यूवक दबोचा गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत चाकू लहराते यूवक को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 20/05/2025 को  मुखबीर से  सूचना प्राप्त हुआ कि महलपारा सरायपाली निवासी राज बारिक देशी शराब भट्टी के पास अपने हाथ में एक चाकू रखकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम सरायपाली देशी शराब भट्ठी के पास  पहुंची जहां पर आरोपी राज बारिक अपने हाथ में एक लोहे का लंबा चाकू को लहराते हुये आने जाने वालों को डरा धमका रहा था, जो पुलिस गाड़ी देखकर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ शराब भट्टी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर पकड़कर उसके पास से एक धारदार लंबी चाकू बरामद किया गया । आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम राज बारिक ऊर्फ राजकुमार पिता राजेन्द्र बारिक उम्र 23 साल साकिन महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला बताया । आरोपी के पास से एक लोहे का चाकू को गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया तथा आरोपी के पास से बरामद चाकू रखने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज/लायसेंस नहीं होना बताया । आरोपी राज बारिक के पेश करने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 20 इंच, मुठ की लंबाई 08 इंच, फल की चौडाई 03 इंच के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया   पुलिस ने धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!