सरायपाली: सुशासन की सरकार में दबंगों के हौसले बुलंद, दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवालों से किया मारपीट,112 ने परिवार वालों को पहुंचाया हॉस्पिटल, 09 लोगों के ऊपर हुआ एफआईआर दर्ज

काकाखबरीलाल@सरायपाली। सुशासन की सरकार में दबंगों के गुंडागर्दी का शिकार हुई एक परिवार आज हॉस्पिटल में रोने पर मजबूर है। बता दें सरायपाली थानांतर्गत के नानकपाली गांव में दबंग किस्म के लोगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने थाने में की है। शिकायत में बताया गया है कि हमले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया। घटना के बाद 112 कि मदद से घरवाले ने अपनी जान बचाई सरायपाली के शासकीय हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्यवाही की मांग की है। साथ ही सब्या भोई ने काकाखबरीलाल से बात करते हुए बताया कि अब उनके द्वारा जबरदस्ती का बेबुनियाद शराब वाला मामले में फंसाया जा रहा है ऐसा कुछ मामला ही नहीं है और हमें फसाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरा मामला अवैध निर्माण का है जिसका विरोध करने की सजा हमारे परिवार वालों को मिल रही है अगर इस मामले में जांच होती है तो सब सच्चाई सामने आ जायेगी।
अगर कोई गलती कर तो उसके लिए कानून है सजा देने के लिए कोर्ट है लेकिन कुछ हिंसक प्रवृत्ति के लोगों ने पूरे परिवार वालों पर कहर बरपा दिया आज परिवार अपने ऊपर हुए हमले से शारिरिक आर्थिक एंव मानसिक रूप से प्रताणित महसूस कर रहा है।
दिए शिकायत में बताया गया है कि पूरा मामला यह है कि गांव के कुछ लोग पुराने बातों को लेकर गन्दी गन्दी गाली देते हुए हाथों में लाठी डंडे लिए घर के दरवाजे तोड़ते हुए घर अंदर घुस गए और पूरे परिवार वालों से मारपीट किया, घर के सामान को भी तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुँचाया गया। जिसमें महिलाओं बच्चों सहिंत सभी के साथ मारपीट किया गया। जिसमें घर के सदस्य आयुष्मान भोई, लिंगराज भोई, भोजराज भोई, गौरी भोई, ममता भोई, स्नेहा भोई, शंकर्षण भोई सभी से मारपीट किया गया है। घरवालों ने आनन फानन से 112 को कॉल किया और फिर उनकी मदद से उन्हें सरायपाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कल सबेरे उनकी हालत को देखते हुए कुछ लोगों को महासमुंद रिफर किया गया है। मामले में सरायपाली पुलिस जांच कर रही है और सम्बंधित लोगों के बयान दर्ज किया गया है।


घर को किया तहस नहस, भगवान की तस्वीर को भी नहीं छोड़ा हमलावरों ने
गांव के दबंग लोगों में इतना आक्रोश था कि वे घर के सभी समानों को तहस नहस कर दिए। यहां तक कि श्री गणेश की तस्वीर लगे दरवाजे को भी बुरी तरीके से तोड़ दिया गया है आप नीचे तस्वीरों में देख सकते हैं कि उपद्रवियों ने किस तरह एक परिवार को अपनी गुंडागर्दी का निशाना बनाया है।



इन्होंने किया मारपीट
पुलिस को दिए शिकायत में मारपीट करने वालों में ये लोगों का नाम सामने आ रहा है..
(1) प्रशांत भोई पिता कैलाश भोई
(2) राकेश साहू पिता नीलमणी साहू
(3) विद्याचरण भोई पिता सफेद भोई
(4) साहिल भोई पिता महेन्द्र भोई
(5) निरंजन साहू पिता जीवर्धन साहू
(6) पिंटू भोई पिता लिंगराज भोई
(7) गोविंद साहू पिता उदय साहू
(8) अधिकारी साहू पिता विजय साहू
(9)वेदाप्रकाश साहू पिता रमेश साहू एवं इनके अन्य साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
इस सबंध में एसडीओपी सरायपाली से जानकारी लिया गया तब उनके द्वारा बताया गया की मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार थाना सरायपाली ने सब्या भोई की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(2), 190, 324(4), 331(6) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि सम्बंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है



























