महासुमंद

महासमुंद: कोमाखान युवक की हत्या का खुलासा आरोपी धरे गए

महासमुंद। कोमाखान स्थित टोगोंपानी कसेकेरा के पास एक युवक की अज्ञात लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। खरियारोड नुआपाड़ा के फार्मासिस्ट की नृशंस हत्या मामले में एक नाबालिग समेत  चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने परशु दंडसेना (20), गणपत दंडसेना (27), सरोज दंडसेना (24) और एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया है.
ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने नुआपड़ा शहर के शिवशक्ति नगर निवासी फार्मासिस्ट मानस त्रिपाठी उर्फ नवीन (30) का शव टोगोंपानी कसेकेरा गांव (कोमाखान थाना क्षेत्र) के एक खेत से बरामद किया था. इस मामले में  कोमाखान पुलिस ने महुलभाटा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया.पुलिस के अनुसार, कोमाखान पुलिस की एक विशेष टीम ने  नुआपड़ा शहर में तलाशी अभियान चलाया. सबसे पहले महुलभाटा गांव से परशु को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान परशु ने अन्य तीन आरोपियों  सरोज, गणपत और एक नाबालिग के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

जांच में पता चला कि (फार्मासिस्ट की हत्या) फार्मासिस्ट मानस पहले से ही परशु और गणपत को जानता था. 8 मई 2025 की शाम परशु और गणपत ने दवा मांगने के बहाने मानस को सुखसागर रेस्टोरेंट के पास एक सुनसान स्थान पर बुलाया. फिर चारों ने मिलकर उसके चेहरे और दोनों हाथों को प्लास्टिक टेप से बांधा और एक चार पहिया वाहन (OD 26 A 2700) में जबरन अपहरण कर लिया.

उसे तान्वत रोड से कोमाखान ले जाया गया और फिर लाखों रुपये की फिरौती की मांग की गई. लेकिन मानस के बचत खाते में मात्र ₹9,000 थे. फिरौती न मिलने पर चारों आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को काशेकेरे के पास फेंक दिया.

पुलिस ने मृतक की बाइक (OD 26 A 2064) और दवाइयों से भरा बैग बरामद किया है. इसके अलावा, आरोपियों का चार पहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. कोमाखान थाने के आईआईसी नितेश ठाकुर ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!