महासुमंद

महासमुंद: कार के ठोकर से आरक्षक को लगी चोट

  महासमुंद (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में मुकेश कुमार साहू  ने पुलिस को बताया कि वह  शिवानंद कालोनी बी टी आई रोड महासमुंद मे रहता है, लालपुर रायपुर हाई स्कूल मे शासकीय शिक्षक  है । पिता  कृपा राम साहू महासमुंद पुलिस के यातायात शाखा मे प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। दिनांक 24.06.24 को शाम तकरीबन 5 बजे साराडीह मोड के एनएच 353 के पास यातायात डयूटी पर तैनात थे उसी समय तकरीबन 5.30 बजे शाम को रायपुर की ओर से बस क्र0 CG 04 MJ 3872  का चालक अपने वाहन को तेज गती व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने खडी कार क्र0 OD 03 AB 0789  को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे कार चालक अनियंत्रित होकर साराडीह मोड पर डयूटी पर तैनात पिताजी कृपा राम साहू प्रधान आरक्षक से टकरा गई व घसीटते हुए डिवाइडर पर चढ गई जिससे पिताजी को गंभीर चोटे आई है। प्राथमिक उपचार के लिए पिताजी को जिला अस्पताल महासमुंद मे लाने के बाद उन्हे रामकृष्ण अस्पताल रायपुर मे भर्ती करवाया गया है।  पुलिस ने  279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!