सरायपाली: प्रतिभा कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता एवं एड्स जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन


सरायपाली( काकाखबरीलाल).प्रतिभा कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता एवं एड्स जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01.12.2023 को प्रतिभा कॉलेज आप एजुकेशन बालसी सरायपाली में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में बी. एड. एवं डी.एल.एड. छात्र छात्राओं के द्वारा रंगोली, भाषण प्रतियोगिता एवं एच.आई.वी.एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

जिसमें रंगोली का थीम “समुदायों को नेतृत्व करने दें” आदि को थीम मानकर छात्र छात्राओं ने रंगोली के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया | जिसमें बी. एड. के छात्र छात्राओं को 5 भागो में विभाजित किया गया एवं डी. एल.एड. के छात्र छात्राओं को 6 भागो में विभाजित किया गया । जिन्होंने सुंदर सुंदर कलाकृति का प्रयोग करते हुए मनमोहक रंगोली बनाएं तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता रखा गया । निर्णायक के रूप में स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के डॉक्टर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमेश साहू ब्लॉक नोडल अधिकारी टी. बी. एच. आ.ई वी. विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार पटेल (MLT Govt. Hospital सरायपाली) , श्री ब्रम्ह प्रकाश कर (MLT Govt. Hospital सरायपाली ) ,श्री भुवनेश्वर पटेल (MLT Govt. Hospital सरायपाली ) ,हेमचंद मांझी ( काउंसलर ICTC Govt. हॉस्पिटल सरायपाली) ने रंगोली प्रतियोगिता एवम भाषण प्रतियोगिता का निर्णय करते हुए एचआईवी एड्स के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए होने वाले कारण एवं इसके बचाव के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को जागरूक किया साथ ही कॉलेज के सहायक प्राध्यापक एवम छात्र छात्राओं द्वारा अपना H I V टेस्ट करवा कर अपना स्टेटस जाना । बी. एड की छात्रा लाजवंती साहू एवं डिंपल डडसेना से अपनी वाणी से एड्स के बारे में एवं उसके सुरक्षा के बारे में बताया गया रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी. एड. के ग्रुप नंबर E चिराग एवं ग्रुप को प्राप्त हुआ एवं द्वितीय स्थान ग्रुप नंबर B अन्नपूर्णा एवं ग्रुप को प्राप्त हुआ , डी. एल.एड. वर्ग में प्रथम स्थान ग्रुप नंबर 1 को प्राप्त हुआ एवं द्वितीय स्थान ग्रुप नंबर 6 को प्राप्त हुआ तथा भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य श्री राजेंद्र चौधरी, श्री विजय प्रकाश प्रधान एवम समस्त सहायक प्राध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए अपनी सहभागिता निभाई |




























