बसना: जमीन की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज


बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत जमीन की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। समारू पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भुलका का निवासी है पढा लिखा नहीं है रोजी मजदुरी का काम करता ह। दिनांक 18.04.2025 के रात्री करीबन 08.00 बजे अपने घर में तभी पुत्र अभेलाल पटेल व नाती रमेश पटेल जमीन की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये और अभेलाल पटेल जान से मारने की धमकी देकर ईंट से सिर में वार कर दिया तब किसी तरह वहां से निकलकर ईलाज हेतु कल्पना नर्सिंग होम परसकोल जा रहा था तभी धानापाली के पास पहुंचा था कि नाती रमेश पटेल, उसका मामा उग्रेशन पटेल व मनबोध पटेल तीनों अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किये जिससे जमीन पर गिर गया और तीनों मिलकर घसिट – घसिट कर लात से मारपीट किय हैं। आसपास के लोग देखे सुने और बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























