सरायपाली
श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। विगत दिनों नई दिल्ली में विश्व हिन्दी दिवस समारोह हिन्दी हैं हम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ लक्ष्मीकान्त पण्डा को श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान हिन्दी भाषा के उत्थान और विकास पर श्रेष्ठ कार्यों के आधार पर दिया जाता है। डॉ पण्डा मूलरूप से सरायपाली ब्लॉक के ग्राम बिरकोल निवासी सेवा निवृत प्रधान पाठक ऋषिराज पण्डा के सुपुत्र हैं। वर्तमान में वे रायपुर के एक निजी विद्यालय में संस्कृत और हिन्दी के व्याख्याता हैं। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में संस्कृत के विकास में अपना योगदान देते आ रहे हैं। पूर्व में छ.ग. शासन के द्वारा उन्हें ऋष्यश्रृंग सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है, जिसे श्रेष्ठ संस्कृत युवा सम्मान के नाम से दिया जाता है।
AD#1























