रायपुर
ब्रेकिंग:विधानसभा उपाध्यक्ष का सोमवार को होगा चुनाव,रविवार को भरेंगे नामांकन

रायपुर(काकाखबरीलाल)। सदन को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सूचना दी है कि विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को सदन में किया जाएगा।इसके लिए नामांकन रविवार को दाखिल कराया जाएगा।
विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नामांकन एक तारीख़ को विधानसभा सचिव के पास दाखिल किया जाएगा। जिसका निर्वाचन सोमवार को सदन करेगा।
यह देखना दिलचस्प होगा कि, उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान से निर्वाचन होता है या कि निर्विरोध निर्वाचन होता है।
AD#1

























