छत्तीसगढ़

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में निकली भर्ती

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, CSL में अप्रेंटिसशिप की भर्ती निकली है। इसके तहत उम्मीदवारों से आईटीआई और टेक्निशियन ट्रेड पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2022 है।कुल 356 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 348 और टेक्निशियन अप्रेंटिस के 8 पद शामिल हैं। इसके माध्यम से विभिन्न ट्रेड के पद भरे जाएंगे।

योग्यता

आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI डिग्री होल्डर्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित डिसिप्लिन में वोकेशनल हायर सेकेंडरी एजुकेशन पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

सैलरी

आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 8,000 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं टेक्नीशियन ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 9,000 रुपये सैलरी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर क्लिक करें।
अब करियर सेक्शन पर जाकर सीएसएल के लिंक पर क्लिक करें।
ई रिक्रूटमेंट के लिंक पर जाकर ट्रेनी अप्रेंटिस भर्ती पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!