छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु अब अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक

छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्य के शासकीय अथवा अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि जो पहले 26 मार्च था, जिसमें वृद्धि करते हुए 15 अप्रैल 2025 निर्धारित है। शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाहीhttps://postmatric-scholarship.cg.nic.in/वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन एवं नवीनीकरण 03 अप्रैल से 15 अप्रैल, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 03 अप्रैल से 21 अप्रैल और सैंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 03 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक तिथि निर्धारित है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!