महासमुंद:तुम कौन होते पट्टा मागने वाला कहते मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत जमीन का पट्टा मांगने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।झम्मनदास ढीढी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 12 खरोरा में रहता है। कक्षा 12वी तक पढाई किया है पिटियाझर रोड वेयर हाउस में चौकीदारी का काम करता है। पिछले दो वर्षो से मां चंदर बाई साथ रहती है, जिसकी तबीयत खराब होने से पैसा की कमी होने से मां बोली की खेमन दास के पास जो मेरे नाम के जमीन का पट्टा रखा है उसे लेकर आना उसको कही रखकर मेरी ईलाज करवाना , तब दिनांक 19/05/2025 के शाम 07/30 बजे भाई खेमनदास ढीढी के घर के पास गया और भाई खेमनदास को बोला की मां चंदर बाई के नाम से जो जमीन पट्टा है उसे दो कहने पर भाई आवेश में आकर तुम कौन होते पट्टा मागने वाला पट्टा नहीं दुंगा कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ झापड से मारा ,लडाई झगडा सुन कर भाई खेमनदास की पत्नि हेमा ढीढी भी आ गयी और वह भी अश्ली ल गाली गलौच किया। मारपीट से कोई चोट नहीं आयी है , लडाई झगडा को बहू सुनीता ढीढी, मझंला भाई नेमन दास ढीढी और मोहल्ला के लोग देखे सुने है। अश्लील गंदी गंदी गाली व हाथ झापड से मारने से बहुत बुरा लगा पुलिस ने
115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























