पिथौरा
पिथौरा में कल मनाया जाएगा गुरुपर्व, तैयारी हो रही जोरशोर से

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल पिथौरा:-सिख समाज के प्रथम गुरु धन धन श्री गरुनानक देव जी की 549वी जयंती नगर में कल रविवार को धुभ धाम से मनायी जाएगी। सुबह से ही गुरुद्वारे में कीर्तन सजेंगे जिसके पश्च्यात दोपहर से गुरु का अटूट लंगर वरतेगा, शाम 4 बजे को पंज प्यारो की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकलेगा जिसमे पंजाब से आये सुप्रसिद्ध बैंड बेगपाइपर बैंड व दुर्ग से गतका दल आकर शौर्य दिखाएंगे । ज्ञात हो कि नगर में सिख समुदाय के द्वारा विगत माह भर से प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है। जब सुबह सुबह प्रभात फेरी निकली है तो पूरा नगर भक्तिमय हो जाता है
पंजाब से आये 5 घोड़े भी प्रकाशोत्सव में शोभा यात्रा की शोभा बढायेंगे। यह जानकारी गुरुद्वारा गुरूसिंघ सभा कमेटी ने दी है।।
AD#1


























