छत्तीसगढ़

त्रिवर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाईन कॉउंसिलिंग 11 जून से

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष (कम्प्युटर साइंस 30 सीट), (इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन 15) (सूचना प्रौद्योगिकी -30) एवं लेटरल एन्ट्री (द्वितीय वर्ष) कम्प्युटर साइंस 20 सीट), (इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन 10) (सूचना प्रौद्योगिकी – 27) में प्रवेश इच्छुक अभ्यर्थियों का ऑनलाईन कॉउंसिलिंग द्वारा किया जायेगा। त्रिवर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवश्यक शैक्षिणक अर्हता 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एण्ट्री (द्वितीय वर्ष) के तहत् प्रवेश हेतु 12वीं की परीक्षा में अनिवार्य विषय (भौतिकी, रसायन एवं गणित/बायोलॉजी) आई.टी.आई द्विवर्षीय एवं तकनीकी व्यावसायिक विषय उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष एवं लेटरल एन्ट्री में प्रवेश हेतु प्रथम चरण ऑनलाईन कॉउंसिलिंग 11 जून प्रातः 10 से 15 जून सायं 5 बजे तक तथा द्वितीय चरण ऑनलाईन कॉउसिलिंग 26 जून प्रातः 10 से 29 जून सायं 5 बजे तक एवं संस्था स्तर पर काउंसिलिंग  10 जुलाई प्रातः 10 बजे से 13 जुलाई अपरान्ह 05 बज तक होगी। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थीwww.cgdteraipur.cgstate.gov.inवेबसाईट में जाकर अवलोकन करें तथा अन्य जानकारी हेतु संस्था से संपर्क करें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!