बसना

करनापाली में मनाया गया संविधान दिवस

बसना@ काकाखबरीलाल। महासमुंद जिले के बसना विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला-करनापाली में 26 नवम्बर 2024 को हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया।
प्रधान पाठक डॉ गिरधारी साहू जी ने बताया कि भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।भारतीय संविधान यानी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का धर्मग्रंथ। इसी किताब से भारतीय लोकतंत्र संचालित होता है। आपको बता दें कि प्रतिवर्ष भारत में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है तथा 26 नवंबर 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अंतिम रूप दिया गया था। हालांकि इससे पहले यह दिवस ‘राष्ट्रीय कानून दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।
कार्यक्रम का संचालन डॉ वीरेंद्र कुमार कर द्वारा किया गया और उनके मार्गदर्शन में अनेक कार्यक्रम हुए जिसमें कक्षा 4 थी की छात्रा कु. जयंती नेताम द्वारा संविधान की उद्देशिका का मौखिक वाचन आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। इसके अलावा संविधान दिवस पर भाषण, कविता सहित अन्य कार्यक्रम भी हुए जिसमें अलका कर द्वारा सुभाषित, छवि साहू द्वारा कब बुलबुल की परेड ओजस्वी नारे आदि लगाकर कार्यक्रम को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी में भारत माता के रूप में छवि साहू, छत्तीसगढ़ महतारी डिम्पल साहू, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई कोमल पटेल तथा कब बुलबुल की टीम सहित सभी बच्चे पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम के लिए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया ,ए बी ई ओ विनोद शुक्ला, लोकेश्वर सिंह कंवर,बद्री विशाल जोल्हे एवं बी आर सी सी डॉ पूर्णानंद मिश्रा जी ने बधाई शुभकामनाएं दी।
उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ वीरेंद्र कुमार कर जी ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!