छत्तीसगढ़

प्रेमिका की हत्या इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से प्रेमिका की हत्या का चौका देने वाला मामला सामने आया है. बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरू पारा के चांटीडीह में एक युवक ने प्रेम संबंध में खटास आने के बाद अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक सागर साहू और मृतिका प्रियंका देवांगन के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. बीते एक महीने से दोनों के बीच किसी बात को लेकर खटास आ गई और आय दिन विवाद होते रहते थे. आज भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसी बीच आज आरोपी सागर साहू ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!