सरायपाली
सरायपाली: खेत में लगा पंप पार


सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मेघनाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मेढापाली में रहता है खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 28.02.2024 को शाम करीब 06 बजे खेत जाम डोली में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर जो चालू हालत में था देखकर आया था अगले दिन 29.02.2024 के सुबह करीबन 06.30 बजे जाकर देखा तो खेत में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर नहीं था पाईप को निकालकर खेत में रख दिये है जिसको आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। अज्ञात व्यकित् खेत जाम डोली में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर किमती करीबन 10,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1





























