सरायपाली
सरायपाली : उड़न दस्ता टीम ने किया चार परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण


सरायपाली (काकाखबरीलाल).माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के प्रथम दिवस सरायपाली के उड़न दस्ता टीम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी ,बीआरसीसी सतीश पटेल एवं मनीषा कुर्रे ने आई.ई.एम.उ.मा.वि. कुटेला, शास.उ.मा.वि.किसड़ी, शास.उ.मा.वि. बलौदा, शास.उ.मा.वि.तोरेसिंहा का औचक निरीक्षण किया गया। सभी सेन्टरों में परीक्षा व्यवस्थित चल रही थी। आज किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल प्रकरण नहीं पाया गया। आज परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2112, उपस्थित 2089, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 23 है। विकासखंड सरायपाली के सभी 24 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालन व्यवस्थित पाई गई।

AD#1























