सरायपाली: इन…मांगों को लेकर फेडरेशन ने सोंपा ज्ञापन

सरायपाली। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली के प्रांतीय आह्वान पर सरायपाली इकाई के द्वारा आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, रैली के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया। इस धरना प्रदर्शन में सभी संगठनों के ब्लॉक अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारियों सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
उक्त जानकारी देते हुए फेडरेशन के कोषाध्यक्ष अनिल पटेल ने बताया कि फेडरेशन के द्वारा आज 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता,1 जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्ता को जीपीएफ में समायोजन, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता और चार स्तरीय समयमान वेतनमान की मांग को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया गया। इस प्रदर्शन में फेडरेशन के संयोजक चंद्रहास पात्र, सचिव नेहरू चौधरी, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष किशोर रथ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष भोजराज पटेल, सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता राजाराम पटेल, संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, शिक्षक महासंघ के उप प्रांत अध्यक्ष जयंत बारीक, शिक्षक संघ के पदाधिकारी जितेंद्र बुडेक, पी के ग्वाल, राजेंद्र भोई, अभिमन्यु षड़ंगी, शिक्षक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत चौधरी, शिक्षक महासंघ के ब्लॉक पदाधिकारी मनोज साहू, किशोर पटेल, लिंगराज देवांगन, अजय आर्य, निर्मल प्रधान, गणेश जांगले, दुर्बादाल दीप, दरस पटेल, नानदऊ पटेल, रमेश पटेल, कार्तिक राम पटेल, पटवारी संघ के अध्यक्ष मंजेश भोई, दीनबंदु सिदार, स्वास्थ्य विभाग डोलमानी भोई, डोलचंद पटेल, विनय बारीक, विमल सिदार, अनिता चौधरी, संजीदा खान, अरुण्डती सोनी, विमला पटेल, सरोज ध्रुव आदि बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
























